1 जुलाई राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का पहला दिन ?

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: 1 जुलाई राशिफल

मेष राशि

इस राशि वालों का आज दिन अच्छा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। रिश्ते, नाते से मेलजोल बढ़ेगा। धन का सही इस्तेमाल करें। दूध का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों का दिन भी अच्छा है। मन खुश रहेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों की धन की स्थिति कमजोर है। पैसे के मामले में जरा सावधानी रखे। किसी को उधार देना भारी पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों से गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा है। पैसों के मामले में लाभ मिल सकता है। वहीं चिंता, परेशानियां रहेंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सावधानी से कार्य करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का समय अच्छा है। मेहनत करने से लाभ प्राप्त होंगे। जो काम नहीं कर सकते उसका वादा ना करें। झूठे वादे से प्रतिष्ठा की हानि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा है। हालांकि, थोड़ी भागदौड़ रहेगी, दबाव महसूस करेंगे। आगे के रास्ते आपके लिए खुलेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को गणेश जी कहते हैं कि आज समय अच्छा नहीं है। क्रोध, आलस की वजह से बनते काम बिगड़ जाएंगे। वाहन चलाते समय ध्यान रखे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को गणेश जी सलाह देते हैं कि संभल कर चलें। कोई बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। ध्यान रखेंगे तो भला होगा। वाहन चलाने से बचें।

मकर राशि

गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। धैर्य ना खोएं। मेहनत लगातार करते रहें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि

अब बात कुंभ राशि की करें तो इसके जातकों का आज दिन धीरे-धीरे बेहतर हो जाएगा। शाम के बाद रुके हुए काम बनेंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात संभव है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कमजोर है। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान होगा। किसी की याद, चिंता से मन व्याकुल होगा। पीठ, पेट की दिक्कत वाले लोग सावधान रहें।


Spread the love with your friends

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com