13 November: यहाँ देखें अपनी राशि का हाल, ज्योतिर्विद आचार्य प्रदीप श्योराण जी से जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।
13 November: हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं चाहे कोई नया व्यवसाय शुरू करना हो या शादी-विवाह जैसे मंगल कार्य हो या फिर कोई विशेष त्यौहार, व्रत, उत्सव व समारोह। आइये जानते हैं ज्योतिर्विद आचार्य प्रदीप श्योराण जी से आज 13 नवंबर के पंचांग के ज़रिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय।
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:45 से 12:28 तक (कोई भी कार्य प्रारंभ करने का सबसे बेहतर समय)
राहुकाल – प्रातः 09:24 से 10:44 तक (इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें)
गुलिक काल – प्रातः 06:41 से 08:01 तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा (यदि आवश्यक हो तो सौंफ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें)
विशेष – शनिवार के दिन पीपल के नीच हनुमान चालीसा पढ़ने और गायत्री मंत्र का जाप करने से भय नहीं लगता है और समस्त बिगड़े काम बनने लगते हैं।

13 November: आज का राशिफल
राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन अधिक लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा।
राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला फल देने वाला रहेगा। चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।
राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है।
राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपकी आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कम प्रयास से काम बनेंगे। आपको धनार्जन होगा। मान
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे।
राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा।
राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी।
राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।
राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं।
29 जून राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, मिलेंगे शुभ समाचार
3 जुलाई राशिफल: आज के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों को हाल
मास्क पहनकर किया गया 1 लाख से अधिक ‘शिवलिंगों’ का ‘रुद्राभिषेक’