Valley of Flowers: रंग बिरंगे फूलों की ये घाटी, जिन्हें देख यहीं बसने का करेगा दिल

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: सोचो आप अकेले चल रहे हों…धरती के सुंदर नजारे, नीला आसमान हरे भरे पेड़ और सुंदर नजारे आपके साथ चल रहे हों। हां ये संभव है क्योंकि प्रकृति ऐसे अनगिनत नजारों को अपनी झोली में समाए हुए है। प्रकृति के बीच आपका हर पल बेहद खास और यादगार बन सकता है। इसके लिए आपको किसी फिल्टर या एडिटिंग की जरूरत नहीं। भारत में ही आपको ऐसी कई खुशनुमा और फूलों की बहार वाली जगह मिल जाएंगी। आज आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताते हैं जो लाल-पीले नीले फूलों से गुलजार हैं।

युमथांग घाटी, सिक्किम

भागमभाग भरे जीवन में तलाश है शांती और सुकून की तो चले आइए सिक्किम की युमथांग घाटी में। जो किसी स्वर्ग से कम नहीं। इस घाटी में सुंदर फूलों के नजारे, याक और गर्म झरनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। यहां पर खूबसूरत फूल की 24 से ज्यादा किस्में मिलेंगी। जिनमें Cinquefoils, Rhododendrons, Iris, Poppies, Lousworts, Primroses, और Cobra-lilies है।

कास पठार, सतारा महाराष्ट्र

इस पठार का नाम ही फूल के नाम पर पड़ा है। कासा फूल यहां पाई जाने वाली सबसे आम प्रजाति है। इस पठार को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित किया गया है। इस पठार पर 850 से ज्यादा फूलों की किस्में मौजूद हैं। जिनमें ऑर्किड, टूथब्रश ऑर्किड, भारतीय अरारोट, दीपकाडी फूल, उष्णकटिबंधीय सूंड, वाई-तुरा और कई अन्य प्रजातियों के फूल शामिल हैं। फूलों से गुलजार यह घाटी पुणे शहर से तीन घंटे की ड्राइव दूर है।

इडुक्की, मुन्नार घाटी केरल

दक्षिण भारतीय राज्य केरल का जब जिक्र होता है तो यहां की खूबसूरती मन मोह लेती है। समुद्री तट से घिरे इस राज्य में मुन्नार घाटी पर्यटकों खासकर प्रेमी जोड़ों की फेवरेट है। यहां नीलकुरिंजी नाम के लैवेंडर रंग के फूलों के साथ हरे घास के मैदान भी देख सकते हैं।

खास बात ये है कि ये नीलकुरिंजी फूल हर 12 साल में एक बार ही खिलते हैं। यह किस्म ज्यादातर केरल और तमिलनाडु में पश्चिमी घाट के शोला जंगलों में पाई जाती है।

गोबिंदघाट, फूलों की घाटी उत्तराखंड

गोबिंदघाट गांव से 17 किमी लंबे ट्रेक से गुजरकर आप फूलों की घाटी पहुंचेंगे। उत्तराखंड में स्थित यह घाटी भारत में लोकप्रिय फूलों की घाटियों में से एक है। यह यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में से एक है।

यहां पर आपको हिमालयी मेपल, ब्लू हिमालयन पोस्पी, ब्रह्मकमल, मैरीगोल्ड, रोडोडेंड्रोन, डेज़ी, प्राइमुलस, ऑर्किड और वालच कोबरा लिली समेत वनस्पतियों की एक विशाल रेंज देखने को मिलेगी।

जुकोउ घाटी, नागालैंड

समुद्र तल से 2452 मीटर की ऊंचाई पर फूलों की यह घाटी को भले ही कम लोग जानते हों लेकिन इसके बारे में जानना जरुरी है। यह घाटी नागालैंड-मणिपुर सीमा के पास स्थित है। अगर आप शहर के शोर से दूर केवल प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह जगह वाकई आपके लिए बनी है। यहां डज़ुकौ लिली नाम के फूल खिलते हैं। जो केवल नागालैंड में पाई जाती है।

अजंता की गुफाएं: जो हजारों साल तक बनी रहीं रहस्य, अंग्रेज रह गए थे हैरान

ताजमहल पर जयपुर राजघराने का दावा, दीया कुमारी ने कहा- महल हमारा

Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गा का शापित मंदिर: जहां अजीबोगरीब घटनाओं से डरकर नहीं जाते भक्त

Aashram 3 Trailer Out: आ गया “आश्रम 3” का ट्रेलर, अब यू टर्न लेना होगा मुश्किल


Spread the love with your friends

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com