Christmas Day 2022: क्रिसमस ट्री को बनाएं और भी अट्रैक्टिव, आसानी से करें ये डेकोरेशन

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: साल का आखिरी महीना दिसंबर अपने आप में बेहद खास है। जब सुर्ख बर्फ से माहौल सफेद संगमरमर सा हो जाता है। जब क्रिसमस जिंगल्स सुनाई देने लगते हैं सब नए साल के स्वागत की तैयारियां होने लगती हैं। नए साल से पहले लोग क्रिसमस को लेकर बेहद उत्साहित हैं। घर में डेकोरेशन हो रहा है केक तैयार किए जाएंगे और सांता क्लॉज लाल झोले में तोहफे लेकर बच्चों में बांटने की तैयारियां करने लगा।

क्रिसमस डे का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन चर्च जाते हैं और पूजा करते हैं और प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं, खूबसूरत लाइट्स लगती हैं क्रिस्टल बॉल से घर में चार चांद लग जाते हैं। सारी तैयारियां प्रभु यीशु के सेलिब्रेशन के लिए की जाती हैं। आपको बतातें है इस खास दिन घर और ऑफिस में क्रिसमस ट्री कैसे सजाएं….

क्रिसमस ट्री पर फ्रूट्स एंड फ्लॉवर डेकोरेशन

क्रिसमस पर सबसे खास होता है क्रिसमस ट्री। जिसको सजाने के लिए हम रंग बिरंगी लाइट्स, कैंडीज, बॉल्स इन सबका इस्तेमाल करते हैं। लाइट्स के साथ साथ आप क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगे फूलों और फलों से भी सजा सकते हैं। लाइट्स के साथ प्लास्टिक के फूल क्रिसमस ट्री को और भी अट्रैक्टिव बनाएंगे। वहीं, फलों के लिए आप नींबू, ऑरेंज, ब्लैक ग्रेप्स और बेरीज से क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।

थीम के साथ सजाएं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को आप अपनी पंसदीदा थीम के साथ भी सजा सकते हैं जैसे आप कोई सोयसल मैसेज देना चाहते हों तो उस संदेश से जुड़ी फोटोज आप लाइट के साथ क्रिसमस ट्री पर लगा सकते हैं। या कोई खास थीम जैसे स्नॉ क्रिसमस ट्री के लिए घर में ही आप ट्री पर व्हाइट बॉल्स, व्हाइट फीता और फोम के साथ स्नॉ क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं। क्रिसमस ट्री पर बर्फ दिखाने के लिए उस पर सफेद डेकोरेशन करें।

क्रिसमस ट्री पर लगाएं अपनों की फोटो

हर त्यौहार खुशियां बांटता है लोग अपनों से मिलते हैं और सारे गिले शिकवे दूर करते हैं। फैमिली बॉन्ड को आप क्रिसमस ट्री पर भी दिखा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की तस्वीरे क्रिसमस ट्री पर लगाकर ट्री को आप और भी प्यारा और अनोखा बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग या बच्चों की बचपन की तस्वीरों को भी क्रिसमस ट्री पर सजा सकते हैं। इस तरह के डेकोरेशन आपके परिवार के लिए भावनात्मक होने के साथ साथ खूबसूरत भी होगा।

खाने की चीजें और कैंडीज से डेकोरेशन

क्रिसमस ट्री बच्चों को भी पंसद आए इसके लिए आप डेकोरेशन में कैंडीज और चॉकलेट का इस्तेमाल करें। कलरफुल कैंडीज, लॉलीपॉप और चॉकलेट वाला क्रिसमस ट्री बच्चों को तो पसंद आएगा ही साथ में काफी आकर्षक भी लगेगा। ट्री पर छोटे छोटे कैंडीज और लॉलीपॉप लटका सकते हैं।

खिलौने और क्रिस्टल बॉल्स का डेकोरेशन

क्रिसमस पर सांता क्लॉज अपने झोले में बहुत सारे प्यारे प्यारे खिलौने लटका कर लाता है। क्यों न फिर क्रिसमस ट्री को भी खिलौनों से सजाया जाए। आप भी क्रिसमस ट्री को छोटे छोटे खिलौने लटकाकर सजाएं। खिलौने छोटे और सांता क्लॉज की बग्गी जैसे हों तो ये बच्चों को खूब पसंद आएंगे। वहीं, खिलौने के साथ साथ क्रिस्टल बॉल भी क्रिसमस ट्री को काफी क्लासी और अट्रैक्टिव लुक देंगे।

जब ना हो क्रिसमस ट्री तो ऐसे करें डेकोरेशन

अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं है या फिर आपके घर में क्रिसमस ट्री लगाने की जगह नहीं है तो आप घर की दीवार पर या बालकनी पर क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं। इसके लिए रंग बिरंगे छोटे छोटे क्रिसमस ट्री बनाकर दीवार पर हैंगिंग वॉल की तरह लगा दें।

वहीं बालकनी में लाल-नीले-सफेद गोल्डन क्रिस्टल बॉल लगा दें। इनके साथ लाइट और ग्रीम थीम पर दिवार और बालकनी को सजा कर खूबसूरत क्रिसमस ट्री जैसा लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से जगह की भी जरूरत नहीं।

Lohri festival : What is this Lohri festival, Interesting facts of Lohri festival of Hinduism

Christmas Day 2022: कहां से आए सांता, क्यों लटकाते हैं लाल मोजे? क्रिसमस से जुड़े जानें ये रोचक फैक्ट

Christmas Day 2022: कहां से आए सांता, क्यों लटकाते हैं लाल मोजे? क्रिसमस से जुड़े जानें ये रोचक फैक्ट

Christmas Day 2022: जानें 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमम


Spread the love with your friends

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com