Christmas 2022 Cakes: क्रिसमस के स्वागत के लिए पूरी दुनिया में खास तैयारियां हो रही हैं। कोई घर के डेकोरेशन में जुटा हुआ है तो कोई तोहफे खरीद रहा है। कोई क्रिसमस पार्टी की तैयारियां कर रहा है। क्रिसमस के दिन लोग जिंगल्स गाते हैं खुशी मनाते हैं क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु ने दुनिया में खुशी बांटने के लिए जन्म लिया था। क्रिसमस डे पर केक काटकर सेलिब्रेशन किया जाता है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप घर में ही टेस्टी और कई तरह की वैरायटी वाले केक बना सकते हैं।
चॉकलेट केक Choclate cake: बच्चे को ही नहीं बड़ों को भी चॉकलेट केक खूब भाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस टेस्टी केक को बनाना भी बेहद आसान है क्रिसमस पर आप भी घर में कोको पाउडर और चॉको चिप्स से चॉकलेट केक बना सकते हैं। ये केक बच्चों को तो पसंद आएगा ही साथ ही बड़ों को भी भाएगा।

टूटी-फ्रूटी केक Tutti Frutti Cake: आपने टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम तो खाई होगी। इसी तरह टूटी फ्रूटी केक भी बनता है। क्रिसमस के लिए यह टूटी-फ्रूटी केक एकदम परफेक्ट है। टूटी-फ्रूटी केक को बड़ी आसानी से क्रिसमस के दिन घर पर बना सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ साथ आसानी से बन भी जाता है।

गुड़ का केक Jaggery Cake: शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना शरीर के लिए काफी अच्छा होता है और केक भी गुड़ वाला हो तो कहना ही क्या। क्रिसमस फेस्टिवल पर आप भी गुड़ का केक बना सकते हैं। गुड़ का केक हेल्दी होता है साथ ही इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं।

केले का केक Banana Cake: केले खाना हेल्थ के लिए काफी अच्छे माना जाता है। एनर्जी से भरपूर केले से आप केक भी बना सकते हैं इस क्रिसमस आप हेल्दी बनाना केक ट्राई कर सकते हैं यह घर पर ही आटे के इस्तेमाल के साथ आसानी से बन जाता है।

वॉलनेट या अखरोट केक Walnut Cake: ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदें हैं और क्रिसमस पर आप ड्राई फ्रूट केक बनाकर हेल्दी तोहफा दे सकते हैं। वॉलनेट या अखरोट केक बेहद हेल्दी और टेस्टी माना जाता है। इसमें भारी मात्रा में अखरोट होता है।

Biryani – Afgani Shahi Veg Biryani – Know how to make Afghani Shahi Biryani, complete recipe
Biryani – Afgani Shahi Veg Biryani – Know how to make Afghani Shahi Biryani, complete recipe
Afgani Shahi Veg Biryani – जानिए अफगानी शाही बिरयानी कैसे बनती है , सम्पूर्ण विधि