नई दिल्ली: इन दिनों प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टफोन का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही इन स्मार्टफोन की मार्केट में भी काफी डिमांड हैं। अगर आप अपने लिए कम प्राइस रेंज में बढ़िया प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं।
तो इस लिस्ट में आपको कई बेस्ट ऑप्शन मिल रहे हैं। यह सभी स्मार्टफोन लुक और डिजाइन में भी काफी आकर्षक हैं। इन स्मार्टफोन में आपको हैवी बैटरी बैकअप भी मिल जाता है। आज हम उन 5 Smartphone के बारे में बताएंगे जो काफी डिमांड में हैं।
Redmi 10A Sea Blue
यह ब्रांडेड स्मार्टफोन बजट रेंज में बहुत ही बेस्ट चॉइस है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स ने भी 4 स्टार की रेटिंग दी हुई है। इस स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। इसके बैक साइड में 13MP के कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट साइड में आपको 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल जाता है। यह एचडी+ वीडियो क्वालिटी सपोर्टेड भी है।
Realme narzo 50i Mint Green
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट फीचर और स्पेफिकेशन से लैस है। यह आपको बहुत ही स्लिम और लाइटवेट डिजाइन में मिल रहा है। जो काफी प्रीमियम लुक भी देता है। नॉर्मल गेमिंग के लिए भी आप इस स्मार्टफोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 6.5 इंच की हाई क्वालिटी लार्ज डिस्प्ले दी जा रही है। ड्यूरेबल परफॉर्मेंस के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है।
Tecno Pop 5 LTE Turquoise Cyan
बहुत ही कम कीमत में मिलने वाला स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर से लैस है। यह स्मार्टफोन आईपीएक्स2 स्प्लैश रेजिस्टेंट फीचर के साथआता है। इसमें आपको 8MP का ड्यूल रियर कैमरा और कई एआई सेटिंग मिल जाती है। जिससे आप काफी बढ़िया फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को यूजर्स ने 4 स्टार की रेटिंग दी हुई है। इसमें 32GB का स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
OPPO A15s Rainbow Silver
यह स्मार्टफोन काफी स्टाइलिश लुक वाला है। इसके बैक साइड में आपको ग्रेडिएंट कलर का रिफ्लेक्शन दिया जा रहा है, जो इसे और भी ज्यादा खास बना देती है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज भी दिया जा रहा है। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 6.52 इंच की एचडी स्क्रीन दी जा रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Tecno Spark 8C Turquoise Cyan:
यह स्मार्टफोन लो बजट रेंज कैटेगरी में बढ़िया माना जाता है। इस स्मार्टफोन में 3GB की रैम दी जा रही है, जिसे आप 6GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। इसमें एचडी+ डिस्प्ले और 90Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। यह 5000mAh की दमदार बैटरी के साथआता है। इसके स्पेशल फीचर में आईपीएक्स2 स्प्लैश रेजिस्टेंट की टेक्नोलॉजी दी जा रही है।
Nora Fatehi ने Social Media पर एक बार फिर मचाया धमाल… Dance Video Viral
जायरा वसीम के बॉयफ्रेंड ने बॉलीवुड छोड़ने के लिए कहा होगा- फारूक अब्दुल्ला
Redmi ने उतारा Redmi Note 11T, 1 घंटे में बिके 2,70,000 यूनिट्स
World Rivers Day: आगरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नदी दिवस, जानिए विस्तार से