नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी की A सीरीज के फोन में A13 और A23 ने एंट्री ली है। भारत में दोनों स्मार्टफोन लॉन्च हो गए हैं। दोनों फोन कई हाईटेक क्वालिटी के साथ भारतीय बाजार में उतरे हैं लेकिन अभी इनमें 5 जी सपोर्ट नहीं मिलता।
सैमसंग गैलेक्सी A13 और गैलेक्सी A23 को ऑफिशियल तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन कई स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं। गैलेक्सी A13 जहां 4GB/64GB मॉडल और 6GB/128GB मॉडल में मौजूद है। तो वहीं सैमसंग गैलेक्सी A23- 6GB/128GB और 8GB/128GB वेरिएंट में उपलब्ध है।
Gadget: कीमत और फीचर्स
दोनों डिवाइस की कीमत की कीमत 20,000 रुपये तक है।
Samsung Galaxy A13/A23
- सैमसंग गैलेक्सी A13 के 4GB/64GB वैरिएंट की कीमत- 15,999
- 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत- 17,999
- Samsung Galaxy A23
- सैमसंग गैलेक्सी A23 के 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत- 19,499
- 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत- 20,999
Gadget: कलर वैरिएंट
कंपनी के दोनों फोन Galaxy A23 4G और Galaxy A13 4G ब्लू, पीच, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung गैलेक्सी A23 में Snapdragon 680 SoC के साथ 8GB की रैम मिलती है। फोन 128GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स OneUI 4.1 स्किन पर काम करता है। Galaxy A23 में 6.6-इंच का FHD+ LCD पैनल दिया गया है जो कि वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है, और इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा है।
Galaxy A23 4G में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो यूनिट मिलता है।
फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, सैमसंग Galaxy A13 4G के ज़्यादातर फीचर्स गैलेक्सी A23 4G जैसे ही हैं। अंतर बस इतना है कि A23 में मेमोरी कंफीग्रेशन है, और गैलेक्सी A13 4G में Exynos 850 चिप मिलता है। इसके साथ ही A13 4G के मेन कैमरे में OIS मौजूद नहीं है।
Russia – Ukraine war : जानिए रूस और उक्रैन के बीच चल रहे युद्ध का सम्पूर्ण कारण
Sintex industry : How to Recovery Money Loss | SEBI New Guidelines