नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अफ्रीका में नया साल सेलिब्रेट करते नजर आए। दोनों नए साल के मौके पर एडवेंचर ट्रिप पर अफ्रीका गए थे। अब इस ट्रिप की फोटोज आलुया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आलिया ने फोटोज के साथ जो कैप्शन लिखा है वह अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

आलिया ने अफ्रीका ट्रिप की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वे बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। जिसमें वे काफी क्यूट और खुश लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया ने रणबीर कपूर के लिए कैप्शन लिखा। जिसमें था कि, ‘’अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए”। हालांकि कैप्शन में रणबीर का नाम नहीं था लेकिन आलिया और रणबीर दोनों एक साथ ट्रिप पर गए हैं। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना बेहद आसान है कि उनकी ये तस्वीरें रणबीर कपूर ने ही क्लिक की हैं।

अफ्रीका ट्रिप की सभी तस्वीरों में आला बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। सभी फोटोज आलिया ने स्माइल के साथ क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं।

आलिया की तस्वीरों पर फैंस तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रेमी के पास प्रेमिका के लिए स्पेशल फोटोग्राफी कौशल रहता है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने भी लिखा, “कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है”! वहीं, कुछ यूजर दिल वाले इमोजी के साथ भी कमेंट कर रहे हैं।
Bollywood: विक्की-कैटरीना की शादी में सलमान की बहन अर्पिता को नहीं मिला न्यौता
Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने जोनस सरनेम हटाया तो उड़ी तलाक की अफवाह, अब कमेंट ने सबको चौंकाया
Bollywood: कुत्ते पर बर्बरता को याद कर केबीसी में रोये जॉन अब्राहिम
शादी से पहले युवती के किसी और व्यक्ति से थे प्रेम संबंध, रिपोर्ट में लिखवाया झूठा नाम
मशहूर सिंगर KK का कॉन्सर्ट में हुआ निधन, गाना गाते समय कहा अलविदा
1 thought on “Bollywood: आलिया भट्ट ने शेयर की अफ्रिका ट्रिप की फोटोज, नो मेकअप लुक में लगी बेहद क्यूट”