नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप में दूसरा कैदी कौन होगा, इसका खुलासा हो गया है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया। जिसमें फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जेल के दूसरे कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर ने खुद शो का प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। प्रोमो वीडियो शेयर कर एकता ने कैप्शन में लिखा है, “शो हुएं हैं इनके कैंसिल, क्या चलेंगे लॉक अप में इनके प्लान्स? यह शो 27 फरवरी से ऑन एयर होगा और इसकी पहली कैदी निशा रावल हैं। शो में ज्यादातर वे ही कंटेस्टेंट नजर आएंगे। जिनका विवादों से नाता रहा है।
Shows huye hain inke cancel, kya chalenge Lock Upp mein inke plans?#LockUpp streaming from 27th Feb, LIVE free.
@ektarkapoor #KanganaRanaut @munawar0018 #NishaRawal @MXPlayer @zakzulfi @LockuppGame pic.twitter.com/9nMq94W7OT
— ALTBalaji (@altbalaji) February 22, 2022
बताया जा रहा है शो के लिए मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे, राइटर चेतन भगत, यूटूबर हर्ष बेनीवाल, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी, टीवी एक्टर कुशाल टंडन, पर्ल वी पुरी जैसे पर्सनालिटीज को मेकर्स ने अप्रोच किया था। लॉक अप के दो कंटेस्टेंट का खुलासा तो हो गया है।
विवादों से मुनव्वर का गहरा नाता
हाल ही में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के कई शोज कैंसिल हुए हैं। वे इंदौर के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। मुनव्वर गुजरात के जूनागढ़ से भी ताल्लुक रखते हैं। मुनव्वर कई कंट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। साथ ही फारूकी के खिलाफ कुछ संगठनों ने शो के दौरान कुछ हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप भी लगाया था। इन आरोपों के बाद फारूकी को पिछले साल के शुरुआत यानी जनवरी में जेल भी जाना पड़ा था। उन्हें तकरीबन एक महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।
1 thought on “कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में कैदी होंगे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी”