नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको आपके चहेते कलाकार के बारे में कुछ खास बात बताने वाले है। फिल्म इंडस्ट्री के बाजीराव रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी हिन्दू फैमिली में हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज रणवीर सिंह जिस मुकाम पर हैं उस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और जिस रणवीर सिहं के लिए लोग इतने दिवाने हैं। उसने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बतौर कॉपीराइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम किया है।
रणवीर सिहं का सपना शुरू से ही एक अभिनेता बनना का था और 2010 में ‘बैंड बाजा बारात‘ फिल्म के साथ उनका यह सपना पूरा भी हुआ। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं और यह फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद, पिछले 12 वर्षों के दौरान रणवीर सिंह ने लुटेरा, गोलिया की रासलीला राम-लीला, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गली ब्वॉय जयेशभाई जोरदार’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं और इसके साथ ही तमाम फिल्म निर्माताओं और ऑडियंस के चहेते बन गए। रणवीर सिहं ने 12 साल के फिल्मी करियर में खुद का नाम ट़ॉप में शामिल कर लिया है। उन्होंने अब तक 20 फिल्मों में काम किया है। जिनमें 16 फिल्म हिट और 4 फिल्म फ्लॉप रहीं हैं। सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी उनकी अपकमिंग फिल्म हैं।
साल 2018 में उन्होंने हिन्दी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण से शादी रचाई थी। दोनों ने राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। बता दें, रणवीर और दीपिका राम लीला फिल्म के दौरान एक- दूसरे के करीब आये थे। 6 साल एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली थी।
आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया बर्थडे, कहा- दो सालों में बदल गया
Bollywood: एक हिजाब पुरुषों को रिझाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई- ट्विंकल खन्ना
Bollywood: ‘शाहरुख के देश से हो, मुझे भरोसा है’ जब किंग खान के फैन ने विदेश में की महिला की हेल्प
Bollywood: कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी छाई तो रणवीर सिंह ने अनाथालय में किया सेलिब्रेट
Bollywood: आलिया भट्ट ने शेयर की अफ्रिका ट्रिप की फोटोज, नो मेकअप लुक में लगी बेहद क्यूट
Bollywood: करीना-सैफ ने की सोहा-कुणाल के घर न्यू ईयर पार्टी, शेयर की फोटोज
Chakda Xpress: क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में अनुष्का शर्मा का कमबैक, Netflix प्रोमो रिलीज
2 thoughts on “बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिहं 6 जूलाई को मना रहे हैं अपना 37वां जन्मदिन”