नई दिल्ली: बी टाउन कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी रोमांटिक बॉन्डिंग को लेकर अक्सर मीडिया में छाए ही रहते हैं। किसी भी खास मौके पर ये दोनों एक दूसरे के साथ सेलिब्रेशन करने और गुड टाइम स्पेंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा पार्टीज का कितना शौक रखती हैं और मलाइका हर साल अर्जुन कपूर का बर्थडे एक से बढ़कर एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करती दिखाई देती हैं।
इस साल भी अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने कुछ खास ही प्लान किया है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें प्राइवेट वेकेशन पर ले गई हैं। ऐसे में इस स्टार कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जो कि हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा इस दौरान सिर्फ एक जैकेट और बूट्स में दिखाई दे रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को ब्रांडेड हैंडबैग के साथ कंपलीट किया, वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वो भी कैजुअल लुक में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अर्जुन मलाइका एक दूसरे के साथ काफी जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए। बता दें कि 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
अर्जुन कपूर अपना ये खास दिन मलाइका अरोड़ा के साथ ही स्पेंड करना चाहते हैं। इसके लिए ये कपल प्राइवेट वेकेशन पर रवाना हो चुका है। अब फैंस को अर्जुन मालइका की इस प्राइवेट वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मौत पर लिखे दो गाने, क्या जानते थे वह अपना आखरी दिन?
SRK की फिल्म डंकी का टीजर लॉन्च, राजकुमार हिरानी से किंग खान ने कहा- हाथ ही काट लूंगा