नई दिल्ली: भारतीय शादी में जितने दुल्हन के नखरे नहीं होते उससे कहीं ज्यादा बुआ, फूफा, मौसा, जीजा के नखरे होते हैं। रिश्तेदार बात बात पर मुंह फुला लेते हैं। लेकिन बिहार में तो गजब ही हो गया। यहां नाराज हुए थे खुद दूल्हे राजा, नाराज भी ऐसे हुए की मनाए न माने और बात बिगड़ गई।
दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले में दूल्हा इस बात से नाराज हो गया कि बारातियों को खाना देर से मिला। नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि दूल्हा शादी की रस्में ही छोड़कर भाग गया। दूल्हे का कहना था कि बारातियों को ‘फुल इज्जत’ नहीं मिली।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के बतौना गांव स्थित ईस्वरी टोला की है। मीनादेवी की बेटी की शादी धमदाहा थाना के अमारी कुकरन निवासी फुलेश्वर उरांव के बेटे राजकुमार से तय हुई थी।
जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो वे शादी की रस्म निभाने में जुट गए। ऐसे में बारातियों को खाना खिलाने में देरी हो गई, जिससे दूल्हा, उसके पिता और साथी नाराज हो गए और वापस लौट गए। हालांकि, सबने रात में उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।
मामला पंचायत तक पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी। फिर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगे। जिसके दुल्हन की मां ने कस्बा थाने में दूल्हा और उसके पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दूल्हे के पिता ने शादी में खर्च हुए पैसे और दूल्हे को मिली बाइक दुल्हन पक्ष को लौटा दी। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
शादी में दुल्हन का इस गाने पर डांस करना दूल्हे को नहीं आया रास, वहीं दिया तलाक
2022 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, नया वायरस मचाएगा तबाही
रूस में विपक्ष के नेता नवेलनी की लोगों से अपील, युद्ध रोकने के लिए पुतिन के खिलाफ उतरें
1 thought on “Bihar: बारातियों को खाना मिलने में देरी क्या हुई दूल्हे ने हद ही कर दी, थाने पहुंचा दुल्हन का परिवार”