नई दिल्ली: ब्रिटेन में Eunice तूफान के बीच इंडियन पायलट ने कमाल कर दिखाया। दुनियाभर में इंडियन पायलट की तारीफ हो रही है। पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई कह रहा है कि भारतीय पायलट बेहद कुशल हैं।
दरअसल, ब्रिटेन सबसे ताकतवर तूफान Eunice का सामना कर रहा है। तूफान के बीच लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग भी काफी मुश्किल हो गई है। तेज हवाओं की वजह से विमानों का सफर चुनौतीभरा है। लेकिन चुनौती के समय भारतीय पायलट ने तेज हवाओं के बीच शानदार लैंडिंग कर दिखाई।
"Very skilled Indian Pilot" 👨✈️👏
Pilots of this Air India flight managed to land their B787 Dreamliner aircraft with ease into London Heathrow yesterday afternoon in its first attempt even as Storm Eunice left hundreds of flights delayed, cancelled or diverted…
Jai Hind!🇮🇳 pic.twitter.com/94FrTnTUiy— BiTANKO BiSWAS (@Bitanko_Biswas) February 19, 2022
भारतीय पायलट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में Big Jet TV के फाउंडर Jerry Dyers कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा। लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं।
ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं। एअर इंडिया के इस विमान ने तेज हवाओं को चीरते एक सफल लैंडिंग कर ली है, हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।
एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो काफी कुशल पायलट हैं। एअर इंडिया के पायलट ने सफलतापूर्वक B787 Dreamliner विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया है। ये सफलता भी तब हासिल की गई जब कई दूसरे विमान लैंडिंग नहीं करवा पाए, जब कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ गया। जय हिंद
तूफान के बीच भारत की एक नहीं बल्कि दो फ्लाइट ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की हैं। हैदराबाद से आने वाली AI147 और गोवा से आई AI145 दोनों ही विमानों ने अपने पहले प्रयास में ही सफल लैंडिंग कर ली। एअर इंडिया भी अपने दोनों पायलटों की इस सफल लैंडिंग से खासा उत्साहित है।
Tamilnadu: स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, खफा युवती ने किसी और से कर ली शादी
Arya Bhatt discovered zero, so how were the ten heads of Ravana calculated in Ramayana?