सोशल मीडिया मनोरंजन का खजाना है। जहां प्यारे और मजेदार फोटोज और वीडियोज मूड को रिलैक्स करते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो दिक ही जाता है। जो आपका मूड ही नहीं दिन भी बना देता है। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे आप भी बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे।
lil duck falls asleep wearing a flower hat 🌺🧡 pic.twitter.com/NbhXBCn8zC
— ^^ (@vintagsuol) October 13, 2020
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक नन्ही बत्तख है। वीडियो में एक छोटी सी बत्तख पत्तियों के गुच्छों के ऊपर आराम से बैठी है। तभी एक शख्स बत्तख के सिर पर प्यारे से फूल की टोपी रख देता है। टोपी पहनते ही बत्तख को इतना आराम सा महसूस होता है कि वो तुरंत गहरी नींद में सो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है क्यूट बत्तख कैसे गहरी नींद में सो जाती है और फूल की टोपी उसके सिर से नीचे गिर जाती है।
वीडियो को लोग काफी सुकून भरा बता रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर नन्ही बत्तख का ये स्लीपिंग वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
Sapna Choudhri के नए गाने पर फैंस हुए एक बार फिर दीवाने ….देखें Video