लुधियाना की सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल तोड़कर की भागने की कोशिश

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। गुटों के बीच में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस से भी कैदी उलझ गए। जब हालात बेकाबू हो गए तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की इस फायरिंग में कुछ कैदी और एसीपी संदीप वढेरा घायल हो गए। कैदियों के घायल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

पुलिस और कैदियों की झड़प के बाद कुछ कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की और बाहर भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। इसीलिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जेल की बिगड़ी स्थिति और भड़के कैदियों को देखते हुए जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

बता दें कि पंजाब की लुधियाना की इस जेल में करीब 2000 से अधिक कैदी बंद हैं। इन कैदियों में से कुछ जघन्य अपराध के लिए जेल में बंद हैं। इन में से 4 कैदियों ने हंगामे के बाद जेल से बाहर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

क्या था मामला

दरअसल, गुरुवार सुबह 11 बजे कैदियों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें बैरक से बाहर निकाला जा रहा था। पहले कैदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन जब स्थिति काबू से बाहर हो गई, तब पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।


Spread the love with your friends

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com