नई दिल्ली: PM Modi Mission Jal Jeevan: पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता की 152वी जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल जीवन मिशन के 2 वर्ष’ ई-पुस्तिका और जल जीवन कोष और जल जीवन मिशन ऐप का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि देश में लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों को भी कभी पानी की किल्लत महसूस नहीं हुई, क्योंकि उनके घरों में उनके स्विमिंग पूल में पानी था।

मिशन का लक्ष्य जन आंदोलन और जनभागीदारी है- पीएम मोदी
बता दें, जल जीवन मिशन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,‘’पूज्य बापू और लालबहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे। मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखो गांवों के लोग ग्राम सभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं। ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उत्साह, उर्जा से सफल बनाया जा सकता है।’’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘’जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है। इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जनभागीदारी है। जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए आज कई और कदम भी उठाए गए हैं।’’

सम्बोधन में पीएम मोदी ने दी ऐप की जानकारी
पीएम मोदी ने ऐप की जानकारी देते हुए कहा कि, ”इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप पर आसानी से मिल जाएंगी। गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे। एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, साथ ही अपना सहयोग दिया है। आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम भी शुरू कर दिया है। 40 हजार से ज़्यादा ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला लिया है। खादी की बिक्री भी कई गुना ज़्यादा हो रही है।’’
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले सलमान खान को मिली थी जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड की क्वीन कंगना का दिल धर्मेंद्र पर आया, क्या पत्नी हेमा मालिनी को होगा एतराज?
अर्जुन कपूर के 37 वां जन्मदिन मनाने के लिए , अर्जून कपूर और मलाइका निकले प्राइवेट वेकेशन पर
सुशांत सिहं राजपूत की पुण्यतिथी पर भावुक हुई रिया चक्रवती, पोस्ट शेयर कर साझा की फिलिंग
सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मौत पर लिखे दो गाने, क्या जानते थे वह अपना आखरी दिन?