नई दिल्ली: आज भगवंत मान शादी के बंधन में बंधन में बन गए। दूल्हा बने भगवंत मान की शादी हरियाणा की गुरप्रीत कौर से हो रही है। चंडीगण में पंजाब सीएम के सरकारी आवास पर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। बता दें कि शादी का आयोजन बहुत साधारण रखा गया है।
लेकिन भगवंत मान और गुरप्रीत कौर सिख हैं इसलिए शादी की रस्में रीति-रिवाज से होंगी। जानकारी के लिए बता दें भगवंत मान की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। और शादी का सारा खर्च भगवंत मान ही उठा रहे हैं। मान की शादी में 8 तरह के स्वीट डिश शामिल हैं। इसमें आइसक्रीम मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा से लेकर मूंग दाल और गुलाब जामुन भी शामिल हैं। इसके अलावा पंजाबी खाना, कॉन्टिनेंटल और कई तरह की सलाद भी मेन्यू में शामिल हैं।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भगवंत मान की शादी में शामिल होने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चंडीगण पहुंच गए हैं। बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान मान ने बताया कि मेरी कामना है कि मान का वैवाहिक जीवन सुखी रहे और विवाह समारोह में भगवंत के पिता की रस्में केजरीवाल निभाएंगे।