नई दिल्ली- यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एकदिवसीय रायबरेली दौरा खत्म हो गया। सोनिया-प्रियंका बुधवार को रायबरेली पहुंची थी। इस दौरान सोनिया गांधी ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, तो प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सोनिया गांधी का धन्यवाद
सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी छोटे-बड़े बुजुर्गों वोट देने के लिए धन्यवाद देती हूं। आपने मुझे राबरेली से पांचवीं बार सांसद बनाकर संसद भेजा है। सोनिया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वोटर्स को भड़काने के प्रपंच रचे गए। सत्ता बनाए रखने के लिए सभी मर्यादाएं लांघी गई। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई संदेह सामने आ रहे है।