नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसाका में गए हुए हैं। शुक्रवार से G-20 समिट की बैठकें शुरू होंगी। इससे पहले गुरुवार को जापान में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और जापान के रिश्तों का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते काफी अहम हैं।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद जापान में ‘जय श्री राम‘ के नारे लगाए गए
#WATCH Japan: Slogans of 'Vande Mataram', 'Jai Sri Ram' raised at community event at the Hyogo Prefecture Guest House, in Kobe after the conclusion of PM Narendra Modi's address. pic.twitter.com/E5C2kAtpWL
— ANI (@ANI) June 27, 2019
‘भारत के रिश्तों में अहम है जापान‘
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के साथ भारत के रिश्तों में जापान का एक अहम स्थान है। भारत और जापान के रिश्ते सदियों से हैं, ये कोई आज के नहीं हैं। दोनों देशों के बीच के इस रिश्ते के मूल में आत्मीयता और सद्भावना है।
PM Narendra Modi in Japan: When it comes to India's relations with the world, Japan holds an important position. These relations are not from today but dates back to centuries. It has harmony and respect for each other's culture in its foundation. pic.twitter.com/Jvsad76H64
— ANI (@ANI) June 27, 2019
गांधी के तीन बंदरों का जन्मदाता जापान
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गांधी जी के तीन बंदरों का जिक्र करते हुए कहा, हम लोग बचपन से एक सीख सुनते आए हैं कि ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो’, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिन तीन बंदरों को इस संदेश के लिए बापू ने चुना, उनका जन्मदाता 70वीं सदी का जापान है।
डिजिटल लिटरेसी में बढ़ोतरी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 130 करोड़ जनता के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए सस्ती और प्रभावी स्पेस टेक्नोलॉजी हासिल करना लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल लिटरेसी तेजी से बढ़ रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर हैं, इनोवेशन और इन्क्यूबेशन के लिए एक बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रेक्चर तैयार हो रहा है। आने वाले 5 वर्ष में 50 हजार स्टार्टअप का इको सिस्टम भारत को बनाने का लक्ष्य रखा है।
1 thought on “G-20 : जापान में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी, संबोधन के बाद लगे ‘जय श्री राम’ के नारे”