देवघर: महाशिरात्रि पर्व के बीच झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बाबाधाम मंदिर में भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
देवघर के बाबादाम मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। इसलिए प्रशासन को पहले से ही इंतजाम करने पड़ते हैं। लेकिन मंदिर में भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ ने प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित कर दिए। मंदिर में भगदड़ के कारण कई महिला और पुरूष श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई। जिससे कई देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, बाबाधाम मंदिर में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी पहुंची थी। उनका आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें भी सहयोग नहीं किया।