नई दिल्ली: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। धाम के खुलते ही भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को VIP एंट्री पर रोक लगा दी है। DGP ने शुक्रवार को बताया कि अब सभी VIP भी आम लोगों की तरह ही दर्शन करना होगा।
इस बीच उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है, वे कुछ दिन बाद यात्रा करें। कोरोना के चलते दो साल बाद चारधाम यात्रा शुरू की गई है। जिसके चलते इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। पिछले 6 दिनों में करीब 1 लाख 30 हजार लोगों ने दर्शन किए हैं। यहीं वजह है कि प्रशासन ने VIP एंट्री पर रोक लगा दी है।
दर्शन के लिए दो ही घंटे
जिलाधिकारी ने बताया कि धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अब एक ही लाइन में खड़े होकर दर्शनों के लिए इंतजार करना होगा। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को दो घंटे में दर्शन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में ITBP और NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही रास्तों में पुलिस के जवान लोगों की मदद भी कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ लापरवाही के मामले सामने आए थे। इसी वजह से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।