Assam: बाढ़ जैसे हालात: लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, रेल संपर्क टूटा

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: लगातार बारिश के कारण असम के दीमा हसाओ में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है। भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

Assam
Assam

वहीं, हाफलोंग इलाके में करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार रात जारी बुलेटिन करते हुए जानकारी दी, दीमा हसाओ के हाफलोंग राजस्व क्षेत्र में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई।

टूटा रेल संपर्क

राज्य के कई अन्य हिस्सों से रेल और सड़क संपर्क टूट जाने के कारण कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से पहाड़ी जिला प्रभावित हो गया है। एएसडीएमए ने कहा कि न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टीला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतार, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों से भूस्खलन की सूचना मिली है। बयान में कहा गया है ‘जटिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फाइडिंग में रेलवे मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। गेरेमलाम्ब्रा गांव में माईबांग सुरंग तक पहुंचने से पहले भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका है।’ असम के पांच जिलों में बाढ़ से लगभग 25,000 लोग प्रभावित हैं। सबसे बुरी तरह कछार क्षेत्र प्रभावित है, जिसमें 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कार्बी आंगलोंग पश्चिम में लगभग 2,000 पीड़ित हैं और धेमाजी में 600 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।


Spread the love with your friends

1 thought on “Assam: बाढ़ जैसे हालात: लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, रेल संपर्क टूटा”

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com