Research: इंसान के शरीर में नए अंग की खोज, निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: हमारे शरीर में कई सारे ज़रूरी अंग हैं जो हमारे शारीरक क्रिया को जारी रखने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सदियों से मानव शरीर का अध्यरयन किया जाता रहा है और अब तक यही तथ्यभ था कि मानव शरीर में कुल 79 अंग होते हैं। लेकिन इंसानों के जबड़े के अंदर वैज्ञानिकों ने एक नया अंग खोज निकाला है। साइंटिस्ट्स ने हमारे जबड़े के अंदर नई मांसपेशी ढूंढी है।

कुछ महीनों पहले वैज्ञानिकों ने हमारे हाथ में नई आर्टरी खोजी थी। जिसके बाद इस नए अंग की खोज ने दुनिया को चौंका कर रख दिया है। हमारी शारीरक संरचना कितनी जटिल है इसका हमे अंदाज़ा भी नहीं, शायद यही कारण भी है की हम समय-समय पर अभी भी कुछ नए अंगों की खोज लगातार कर रहे हैं। हमारे शरीर का ये अंग सबसे जरूरी काम करता है। इससे पहले इस अंग पर स्टडी कभी नहीं की गई थी। यह अंग हमारे निचले जबड़े के आखिरी छोर पर स्थित है। जिसकी मदद से हमारा जबड़ा हिलता है। ये नया अंग Masseter में है।

तीसरे लेयर की खोज

Masseter की मदद से हम निचला जबड़ा खोल सकते हैं, खाने की चीजें भी हम इसी की बदौलत चबाते हैं। यहीं पर मांसपेशियों का एक डीप लेयर पाया गया है। Masseter Muscle में दो लेयर्स होते हैं- डीप लेयर और सुपरफिशियल लेयर। स्टडी के मुताबिक एक नया तीसरा लेयर खोजा गया है। इस लेयर का जिक्र ऐतिहासिक किताबों में मिलता है लेकिन इसकी पोजिशन तय नहीं थी।

चबाने में मदद

यह Masseter के अंदर मौजूद मांसपेशी की गहरी परत है। यह निचले जबड़े को चबाते समय ऊपर-नीचे हिलाने में मदद करती है। शरीर के रचना विज्ञान की किताबों में लिखा गया है कि मैसेटर मांसपेशियों में दो परत होती है। एक गहरी और दूसरी छद्म। लेकिन कुछ ऐतिहासिक मेडिकल दस्तावेजों में इस बात का जिक्र था कि मैसेटर में मांसपेशियों की एक तीसरी परत भी हो सकती है। लेकिन उसके पोजिशन यानी स्थान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

बीते 2 दिसंबर को ये स्टडी Annals of Anatomy में छापी गई। रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों को इंसान के जबड़े में एक छिपा हुआ सुपर डीप लेयर मिला है। इस हिस्से को खोजने के लिए वैज्ञानिकों ने फ़ॉरमलडिहाइड में संरक्षित रखे गए 12 Human Cadaver Heads की चीड़-फाड़ की। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों को Masseter Muscle का तीसरा लेयर मिला।

 

2022 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, नया वायरस मचाएगा तबाही


Spread the love with your friends

1 thought on “Research: इंसान के शरीर में नए अंग की खोज, निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका”

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com