माधबी पुरी बुच बनीं SEBI की पहली महिला अध्यक्ष

Spread the love with your friends

नई दिल्ली: माधबी पुरी बुच SEBI (Securities and Exchange Board of India) की नई अध्यक्ष बनाई गई हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को माधबी को सेबी की अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। माधबी पुरी बुच ICICI सिक्योरिटीज की पूर्व प्रमुख हैं। इसी के साथ सेबी को पहली महिला अध्यक्ष मिल गई है।

माधबी पुरी बुच 2017 से 2021 के बीच सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वो अजय त्यागी की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। बुच प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी ऐसी पहली हस्ती बन चुकी हैं जो SEBI का सर्वोच्च कमान संभालने जा रही हैं।

ICICI बैंक से करियर की शुरूआत

माधबी पुरी बुच ने अपने करियर की शुरुआत ICICI बैंक से की थी। बुच 2009 के फरवरी से मई 2011 तक ICICI बैंक की एमडी और सीईओ भी रह चुकी हैं। इसके बाद वह सिंगापुर चली गई थीं, जहां उन्होंने Greater Pacific Capital LLP में बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी। वित्त मंत्रालय ने सेबी अध्यक्ष के पद के लिए अक्टूबर 2021 में पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।



Spread the love with your friends

1 thought on “माधबी पुरी बुच बनीं SEBI की पहली महिला अध्यक्ष”

Leave a Comment

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com