नई दिल्ली: विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है इंसान ने विज्ञान के साथ कदमताल की तो कई अविष्कारों ने जन्म लिया। हर दौर में कई अविष्कार हुए जो किसी चमत्कार से कम नहीं थे। लेकिन जब भी हम किसी वैज्ञानिक के बारे में जानते हैं या पढ़ते हैं उनमें ज्यादातर पुरूषों की ही चर्चा होती है। जबकि असल में कई अविष्कार महिला वैज्ञानिकों की देन हैं। आइए जानते हैं उन महिला वैज्ञानिकों के बारे में और उनके वे अविष्कार जो आज बेहद जरूरी हैं।
विंडशील्ड वाइपर, मैरी एंडरसन
विंडशील्ड वाइपर कारों को साफ करने और बारिश में बेहद जरूरी होते हैं। पर क्या आपको पता है इसका अविष्कार एक महिला ने किया था। मैरी एंडरसन ने 1905 में विंडशील्ड वाइपर का अविष्कार किया था। जिससे आज कारों के शीशे को साफ करना बेहद आसान हो गया।
डिशवाशर, जोसफिन कोचरेन
आज कल घरों में बर्तन धोने के लिए डिशवाशर का इस्तेमाल होता है। इसका अविष्कार करने वाली भी एक महिला ही है। जोसफिन कोचरेन ने 1887 में डिशवाशर का अविष्कार किया था जिसने आज रोजमर्रा की जिंदगी के काम को आसान बना दिया।
सीसीटीवी, मारिया वेन ब्रिटेन ब्राउन
आज कॉमर्शियल ही नहीं घरों में सीसीटीवी का इस्तेमाल होता है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी सीसीटीवी का अविष्कार न्यूयॉर्क में मारिया वेन ब्रिटेन ब्राउन ने किया था। इसके प छे मकसद लोगों की सुरक्षा ही थी। सीसीटीवी का पूरा नाम क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन है।
सोलर, मारिया टैक्स
डॉक्टर मारिया टैक्स ने सोलर एनर्जी रिसर्च में भाग लिया था इसी दौरान उन्होंने सोलर का अविष्कार किया।
बार्बी डॉल, रूथ हैंडलर
खिलौनों की दुनिया में सबसे आकर्षित और मशहूर बार्बी डॉल को भला कौन नहीं पसंद करता। महिला अविष्कारक रूथ हैंडलर ने बार्बी डॉल का अविष्कार किया था।
दि लाइफ राफ्ट, मारिया बेअसेली
पानी की गहराई से डर लगती है लेकिन जब लाइफ राफ्ट साथ होती है इसका खतरा कम हो जाता है। 1882 में मारिया बेअसेली ने लाइफ राफ्ट का अविष्कार किया। जो आज बेहद जरूरी वस्तू हो गई है इससे गहरे पानी में डूबने का खतरा कम हो जाता है।
फ्रिज या रेफ्रिजरेटर, फ्लोरेंस परपार्ट
मॉर्डन इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर आम भाषा में बोलें तो फ्रिज, जो आज हर घर की जरूरत बन गया। 1914 में फ्लोरेंस परपार्ट ने रेफ्रिजरेटर का अविष्कार किया था।
चॉकलेट चिप्स कुकीज, रूथ वैकफिल्ड
चॉकलेट न केवल टेस्टी टॉफी है बल्कि यह स्ट्रेस रिलीज में भी काफी मददगार है और चॉकलेट चिप्स तो जब मूंह में घुलते ही आनंद का अहससा कराते हैं। डाइटिशियन और फूड लेक्चरर रूथ वैकफिल्ड न होती तो हम चॉकलेट चिप्स कुकीज का मजा न ले रहे होते।